जिले में गोकशी करने वाले 13 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस ने सरायभरत राय के मोहम्मद वसीम, रई, नफीस, अकील, मोहम्मद हसन उर्फ राजू उर्फ नूरुल हसन, लिलहा के रहने वाले मिट्ठू उर्फ इम्तियाज, नसीम, फतनपुर पुलिस ने कैलीडीह के रहने वाले कयूम उर्फ मल्लन व बरकत के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इसके अलावा कंधई पुलिस ने पड़री जबर निवासी वसीम, नफीस, राजापुर मुफरिद निवासी बसारत व सोहेल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी गोकशी में लिप्त बताए जाते हैं।
शाॅर्ट सर्किट से जनसेवा केंद्र में लगी आग
कैलाखुर्द निवासी बुआपुर में कैलाश नाथ यादव ने सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चल गया। करीब एक घंटे बाद उसे दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वह भागकर पहुंचा। देखा तो दुकान के भीतर धुआं भरा था। शटर खोलने पर दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
दो महिला समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस
दिलीपपुर के सिंगठी खालसा गांव में तीन दिन पूर्व मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित अवधेश सिंह की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने हरिहर सिंह, अनिल कुमार, संगीता एवं ननकुआ देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
अमेठी के शीतलागंज निवासी जगत बहादुर वर्मा मंगलवार दोपहर साइकिल से घरेलू सामान खरीदने अंतू नगर पंचायत की ओर निकला। सामान खरीदने के बाद वापस लौटते समय नरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।