फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर किशोरी के साथ गैंगरेप

Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन
प्रतापगढ़। घर में सो रही किशोरी को गुरुवार रात दो युवक अगवा कर ले गए और तमंचा सटाकर उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। भोर में उसे छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी घर में सो रही थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो दबंग गुरुवार रात घर में छत के रास्ते घुस गए और किशोरी को उठा ले गए। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर तमंचा सटाकर पिटाई की। भोर होने पर उसे छोड़ दिया। खून से लथपथ किशोरी किसी तरह घर पहुंची। परिजन को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी एस आनंद ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें