फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सामान खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी रविवार रात गांव के समीप एक किराना की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। लौटते समय किशोरी को अकेला देख पिचूरा निवासी आरिफ और बल्ले वर्मा नदी किनारे निर्जन स्थान पर घसीट ले गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।
खोजबीन के दौरान परिवार के लोगों को किशोरी नदी किनारे अचेत मिली। किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें