फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : विद्यालय की भूमि पर चला बुलडोजर, विधायक ने सदन में उठाई थी आवाज

Wed, 02 Aug 2023 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज के विधायक आरके वर्मा ने विधानसभा के ग्राम तौकलपुर के भू-माफिया के विरुद्ध सदन में प्रश्न उठाया था। विधानसभा में उठाए गए प्रश्न का अनुपालन करते इस्तेखार पुत्र खलील अहमद द्वारा विद्यालय की भूमि पर किए गए अवैध रूप से कब्जे को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय की जमीन पर हुए कब्जे को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव में पाठशाला के नाम दर्ज जमीन पर अवैध कब्जे को बुधवार को दोपहर बाद राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर धराशायी कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

रानीगंज के विधायक आरके वर्मा ने विधानसभा के ग्राम तौकलपुर के भू-माफिया के विरुद्ध सदन में प्रश्न उठाया था। विधानसभा में उठाए गए प्रश्न का अनुपालन करते इस्तेखार पुत्र खलील अहमद द्वारा विद्यालय की भूमि पर किए गए अवैध रूप से कब्जे को ध्वस्त किया गया। इस भूमि पर निर्मित चहारदीवारी, शौचालयों, स्नानागार को तोड दिया गया। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रानीगंज अजय सिंह, कानूनगो कामता प्रसाद, लेखपाल ईशा भारती, धनंजय यादव, अमित यादव, देल्हूपुर थाना के प्रभारी आदित्य सिंह सुरक्षा बलों के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें