प्रयाग जंक्शन से गौरीगंज अमेठी की ओर जा रही एक मालगाड़ी मां बेल्हा देवी जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बुधवार को भोर दो हिस्सों में बंट गई। इससे मालगाड़ी के सात वैगन और गार्ड का डिब्बा ट्रेन से अलग हो गए।
मालगाड़ी लगभग 50 मीटर तक आगे निकल गई। मालगाड़ी लेकर जा रहे गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी। इस पर ट्रेन को पीछे कराकर मालगाड़ी से अलग हुए वैगनों को जोड़ा गया। इस दौरान मालगाड़ी लगभग 50 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि कपलिंग टूटने से ऐसा हुआ। मालगाड़ी की जांच के बाद उसे अमेठी के लिए रवाना कर दिया गया है।