फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों से कल से मिलेगा फ्री चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से 15 अप्रैल से हर यूनिट को पांच किग्रा चावल मुफ्त में मिलेगा। सभी कोटेदारों को चावल वितरित करने के लिए डीएम ने 15 से 25 अप्रैल के बीच तारीख निश्चित कर दी है। सभी कोटेदारों के गोदाम पर चावल की खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत जिले के अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा की दर से चावल का वितरण किया जाएगा।
डीएम डा. रुपेश कुमार ने जिलेभर के कोटेदारों को सावधान करते हुए कहा है कि अगर किसी ने निश्चित मात्रा से कम चावल दिया और रुपये लिए तो पहले एफआईआर और बाद में दुकान निलंबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कोटेदारों के यहां राशन का वितरण कराने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया है। डीएम ने पूर्ति अधिकारियों से उन लोगों का राशन कार्ड अविलंब बनाने को कहा है, जो योजना के पात्र हैं और अभी तक लाभ से वंचित हैं। डीएम ने कहा है कि अगर कोई परिवार क्वारंटाइन किया गया है तो कोटेदार उसके घर राशन पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें