थाना क्षेत्र के झूंसी कोहना निवासी मणिशंकर पांडेय की पुत्री आदित्री पांडेय के खाते से जालसाजों ने दो नवंबर को 96,000 रुपये उड़ा दिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद 47,500 रुपये होल्ड करा दिए हैं। भुक्तभोगी की ओर से अब होल्ड किए गए रुपये को खाते में वापस कराने को लेकर झूंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद