फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: ई- श्रम कार्ड बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, दबोचे गए आरोपी

Fri, 10 Feb 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ई- श्रमकार्ड बनाने का दावा कर तीन महिलाओं के अंगूठे का निशान ई- पॉश मशीन में दर्ज कर बैंक अकाउंट से 30 हजार रुपये उड़ाने वाले दो आरोपियों को नवागंज पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास तीस हजार रुपये नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नवाबंगज थाना क्षेत्र के ब्रम्हौली गांव में बीते 31 जनवरी की दोपहर दो बाइक से पहुंचे चार ठगों ने इसी गांव की क्रांति देवी, अर्चना व सपना का ई- श्रम कार्ड बनाकर सभी के एकाउंट में सरकार की योजना की रकम भेजने का दावा कर कुल 30 हजार रुपये की रकम उड़ाई गई थी।
पीड़ितों ने बीते फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मामले की जांच कर नवाबगंज पुलिस ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव के मनीष कुमार सोनकर व मानिकपुर के ही काछी पट्टी गांव के पंकज मौर्या को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये, एक बाइक बरामद हुई जबकि दो अन्य ठगों की तलाश चल रही है। आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं से ठगी की बाब कबूल की है। केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें