फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से भागा चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार नाम बदल रहा चिटफंड कंपनी संचालक
विज्ञापन

रुपये लेकर परिजनों ने आने का दिया भरोसा
रुपये जमा करने वाले कोतवाली में डटे, फरार लोगों की तलाश से पुलिस ने खड़े किए हाथ
प्रतापगढ़। लोगों को कर्ज देने व रुपये पांच साल के भीतर दोगुना करने का झांसा देने वाले चिटफंड कंपनी का संचालक पुलिस की पूछताछ में लगातार अपना नाम बदल रहा है। उसके परिजनों से पुलिस की बातचीत हुई। वे रुपये लेकर आने का वादा तो कर रहे हैं लेकिन खबर भेजे जाने तक नहीं पहुंचे। कंपनी के साथियों के बारे में भी हिरासत में लिया गया संचालक सही नहीं बता रहा है। उनकी तलाश में हाथ पैर चलाने से पुलिस ने हाथ खड़ा कर दिया है।
नगर कोतवाली के करनपुर में सालिकराम जायसवाल के मकान में अगस्त माह में मनी स्पॉट म्यूचुअल निधि लिमिटेड नाम से कंपनी खोली गई। जिसमें हरदोई का रहने वाला विपिन सिंह एमडी के पद पर काम करता था। मनी स्पॉट के कर्मचारी ग्रामीण अंचलों में अपना जाल बिछाया और 40 दिन के भीतर करीब चार सौ लोगों को अपने साथ जोड़ा था। कंपनी ने लोगों को 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देने के लिए खाता खुलवाया। कुछ लोगों का पांच साल में जमा धनराशि दोगुना देने की बात कही थी। कर्ज लेने वालों से पांच फीसदी रकम व बीमा धनराशि जमा कराई गई थी। 40 दिन के भीतर ही करीब चार सौ लोगों ने कंपनी में खाता खुलवाया और सभी ने बीमा धनराशि व खाता खुलवाने वाली रकम भी जमा कर दी। ऐसे लोगों के खाते में 13 सितंबर को रुपये भेजने की बात कंपनी द्वारा बताई गई थी। जिस दिन लोगों के खाते में रुपये जाने थे। ठीक एक दिन पहले कंपनी के कर्मचारी सामान समेटकर भागने लगे। इस बात की भनक लगते ही लोग पहुंचकर विपिन सिंह को बंधक बना लिए। दूसरे दिन विपिन सिंह व मकान मालिक के बेटे आशीष जायसवाल को पुलिस कोतवाली उठा लाई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सतीश चंद्र निवासी हरनाहरपुर थाना रानीगंज की तहरीर पर मनी स्पॉट म्यूचुअल निधि लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक कोतवाली में 122 लोगों की तहरीर आ चुकी है। हालांकि पुलिस फरार लोगों की तलाश में हाथ पैर चलाने के बजाय मौन साधे हुए है। चौकी प्रभारी भंगवा चुंगी दिनेश सिंह ने बताया कि विपिन सिंह बार-बार अपना नाम बदल रहा है। अब वह खुद का नाम अजीत सिंह बताते हुए अपना घर कुशीनगर बता रहा है। परिवार के लोगों से बातचीत हुई। वे लोग रुपये लेकर आने की बात कह रहे हैं लेकिन अभी तक आए नहीं हैं। कंपनी के साथियों का नाम भी गलत बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी व सीओ सिटी करते रहे पूछताछ
हिरासत में लिए गए विपिन सिंह से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी व सीओ सिटी अतुल शर्मा कोतवाली पहुंचे। चिटफंड कंपनी के संचालक से कई घंटे तक पूछताछ की। हर बार वह अपना बयान बदलता रहा। मकान मालिक के बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें