फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 07 Dec 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। हथिगवां के मल्ला का पुरवा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया है कि उसने गांव के चौराहे पर दुकान खोल रखी है। 20 अक्टूबर को उसके पास दीपक यादव नाम का एक व्यक्ति आया और जमीन बेचने की बात कहकर उसे जमीन दिखा कर पेशगी के नाम पर ढाई लाख रुपए ले गया। धर्मेंद्र ने कुछ दिन बाद जब उसके घर पहुंच कर जमीन का बैनामा करने को कहा तो वह हीला हवाली करने लगा। धर्मेंद्र ने जब खोजबीन की तो पता चला कि जमीन दूसरे की थी, जिसे दिखाकर उससे ढाई लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद जब वह अपना पैसा वापस मांगने गया तो उन लोगों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने से लेकर एसपी तक की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर दीपक यादव, कुसुमलता, हरीलाल निवासी तेलियरगंज प्रयागराज पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

............






पॉली क्लीनिक के नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले को नोटिस

कुंडा। कोतवाली क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होम की लगातार हो रही शिकायत के बाद बुधवार को जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने दो नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस दिया है। जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. शबीब हैदर और डाॅ. राजेश ने बताया कि दो पॉली क्लीनिक सिद्धि विनायक कबरियागंज और सद्गुरु पॉली क्लीनिक की जांच की गई। मौके पर दोनों अस्पतालों में कोई मरीज नहीं मिला। दोनों सेंटरों का पंजीकरण पॉली क्लीनिक का हुआ है, लेकिन नर्सिंग होम चला रहे हैं। दोनों संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
......................





वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत में मुकदमा दर्ज

कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर निवासी छेदीलाल सरोज ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा महंत लाल सरोज (38) चार दिसंबर को शादी में गया था। जहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

.....................





युवक को मारपीट कर किया घायल

कुंडा। महेशगंज के राजापुर नीलकंठ का पुरवा निवासी दिनेश का आरोप है कि चार दिसंबर को उसके गांव के कुछ लोग शराब के नशे में घर पहुंचे और गालियां देते हुए लाठी- डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विजय, अवधेश व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
............









रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा

कुंडा। महेशगंज के सराय भिखिन शेषपुर निवासी उमा मिश्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुरानी रंजिश में उसके परिवार के ही कुछ लोग घर में घुसकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर कृष्ण भूषण मिश्र, श्यामजी मिश्र पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
............
यह खबर नहीं लगेगी


फोटो...23

ब्लॉक समाधान दिवस पर नही बैठे अधिकारी, खाली पड़ा हॉल
कुंडा। ब्लॉक समाधान दिवस पर बुधवार को बीडीओ जीडी शुक्ला और मौजूद स्टाप ने भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी लोग समाधान दिवस पर बैठना भूल गए। 11:40 पर जब अमर उजाला टीम ब्लॉक समाधान दिवस पर पहुंची तो वहां पूरा हॉल खाली मिला। बीडीओ जीडी शुक्ला अपने केबिन में बैठे रहे। जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि किसी शिकायतकर्ता यहां नहीं आने पर वह अपने कार्यालय में बैठ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें