फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाबा बेलखर नाथ धाम प्रमुख की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 08 Oct 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का अनुबंध करने के बाद उस जमीन को दूसरे के नाम अनुबंध कर देने के मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाबा बेलखर नाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख निवासी रामकोला सुशील कुमार सिंह, कोतवाली पट्टी का आरोप है कि उन्होंने एक जमीन का निवासी अनुबंध अभिषेक प्रताप व निवासी पीथापुर कार्तिकेय प्रताप आसपुर देवसरा कराया था। आरोप है कि इस जमीन को पुन: जाल साजी करते हुए अनुबंध करने वाले लोगों ने दूसरे के नाम कर दिया। उन्होंने एग्रीमेंट करने वाले लोगों से पूछा तो वह उन्हें गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक प्रताप सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, दीपक कुमार मौर्य, निवासी बहुपुर जौनपुर ज्ञान प्रकाश, दयालपुर सिंगरामऊ जौनपुर आशीष कुमार मौर्य, राजकुमारी, पंकेशु, पीथापुर निवासी राजमणि, अच्छे लाल यादव, राम फेर यादव व शिवम यादव के रहने वाला गौरा माफी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि चार्ज लेने के पूर्व प्रमुख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विवेचना उप निरीक्षक संतोष कुमार पासवान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें