फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अर्चना समेत चार ट्रेनें निरस्त, 15 घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची कुंभ स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली प्रयाग-अयोध्या रिंग रेल ट्रेन 15 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। अर्चना-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। महाकुंभ मेला या फिर मेले से अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनों में बैठने की तो बात दूर खड़े होने के लिए यात्रियों को जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ, अर्चना एक्सप्रेस और अप-डाउन लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर मंगलवार को निरस्त रहीं। इससे एक ओर जहां यात्रियों को परेशान होना पड़ा वहीं प्रयाग-अयोध्या कैंट रिंग रेल ट्रेन 15 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
इस ट्रेन का इंतजार करते-करते न जाने कितने यात्री बस से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस पांच घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ढाई घंटे, अयोध्या कैंट, लखनऊ-प्रयागराज रिंग रेल चार घंटे तो नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर जाने वाली वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। अयोध्या जाने वाली छावनी मेमू ढाई घंटे, वाराणसी अयोध्या स्पेशल साढ़े तीन घंटे, प्रयाग अयोध्या कुंभ स्पेशल साढ़े तीन घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची।
प्रयाग जाने वाली सरयू एक्सप्रेस ढाई घंटे, महाकुंभ स्पेशल दो घंटे, वाराणसी से अयोध्या के रास्ते प्रयाग जाने वाली रिंग रेल सेवा पांच घंटे, मनवर संगम दो घंटे तो प्रयाग कुंभ स्पेशल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

होली का पर्व करीब आ गया है। इसके बावजूद रेलवे सप्ताह में चार दिन काशी विश्वनाथ निरस्त कर दिया है। इससे अब परेशानी बढ़ गई है।
- डॉ. मनोज शुक्ल, भंगवा।
5 से 15 घंटे विलंब से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों का इंतजार करना अब भारी पड़ रहा है। कुंभ स्पेशल ट्रेनों के लेट लतीफी के चलते परिवहन निगम से सफर तय करना पड़ा। अधिक किराया खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

- अखिलेश चाैधरी, दहिलामऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें