फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विलंब से जंक्शन पर पहुंची चार ट्रेनें

Thu, 29 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें विलंब से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि मां बेल्हादेवी धाम सुपर फास्ट डेढ़ घंटे, पीआरएल पैसेंजर चार घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी- दिल्ली समर स्पेशल चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


बदले मार्ग से संचालित होगी जनता और पंजाबमेल
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि रायबरेली गंगागंज रेल खंड के निगोहा कनकहा के पास रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसलिए सुलतानपुर के रास्ते संचालित पाटलिपुत्र जम्मूतबी और वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सुलतानपुर, मां बेल्हादेवी जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 30 मई को पंजाबमेल अप-डाउन के साथ पुरी आनंद विहार और बस्ती बांद्रा टर्मिनल मा बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन से सुलतानपुर के रास्ते संचालित होगी।



सांसद ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र
कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर पड़ने वाले नवाबगंज कस्बे में बस ठहराव की मांग की है। बस ठहराव न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। सांसद ने कहा कि यात्रियों को ऊंचाहार तक का किराया लिया जा रहा है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें