फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन निरस्त रहेगी प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
train
विज्ञापन
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रैक डबलिंग निर्माण के चलते नौ दिनों तक यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें जहां 26 फरवरी से 5 मार्च तक निरस्त रहेंगी, वही पंजाब मेल और नीलांचल सुलतानपुर होकर जाएंगी। रविवार को साकेत लिंक एक्सप्रेस रायबरेली के बजाए प्रतापगढ़ से बनकर चलेगी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन दिनों लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर ट्रैक डबलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। 26 फरवरी से पांच मार्च के बीच अमेठी से ताला खजुरी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर डबलिंग का कार्य होगा।
जिसके चलते लखनऊ से बनारस को जाने वाली दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस, रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ ही पीआरएल पैसेंजर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस सुलतानपुर के रास्ते से चलेंगी। रविवार को रायबरेली जाने वाली सकेत एक्सप्रेस लिंक प्रतापगढ़ में ही रोक ली जाएगी। अर्चना एक्सप्रेस फैजाबाद होकर चलेगी। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि इसका नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें