फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसों में चार घायल, दो रेफर

Mon, 26 Jun 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव निवासी संतोष तिवारी अपने दो दोस्तों के साथ रविवार की शाम कहीं जा रहा था। वह मरियमपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोस्तों को हल्की चोटं आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां संतोष की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कल्लू नगर चौराहे के पास दोपहर ढाई बजे कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक मनीराम वर्मा निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। उधर से गुजर रहे मोहम्मद कलीम घायल को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें