फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की बैठक से चार ईओ नदारद, रोका वेतन

विज्ञापन
.कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मार्कण्डेय शाही। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने वाले विभागों को गुरुवार को जमकर डांट मिली। ईंट भट्ठों से सेटिंग करने वाले खनन विभाग के अधिकारियों की खिंचाई करते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने नियमित रिपोर्ट तलब की है। बैठक से गायब रहने वाले पट्टी, कुंडा, मानिकपुर और रानीगंज के ईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय पर राजस्व वसूली की प्रगति पर राजस्व अधिकारियों की जमकर क्लास ली। डीएम ने राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने को कहा है। वन विभाग की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं मिलने पर डीएफओ को चेतावनी पत्र जारी किया। खनन विभाग के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए ईंट-भट्ठों की जांचकर समय-समय पर भेजते रहने के लिए कहा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार गलत होने से किसानों को तृतीय किस्त का लाभ नहीं मिलने पर अविलंब ठीक कराने को कहा है। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि सप्ताह में दो बार अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने प्रत्येक रविवार को जनगोष्ठी का आयोजन कर साफ-सफाई का कार्य कराने को कहा है। बैठक में एडीएम शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुत्ता पालने वालों को लेना होगा लाइसेंस
डीएम ने सभी ईओ को निर्देशित किया है कि कुत्ता पालने वाले सभी व्यक्तियों को लाइसेंस जारी किया जाए। अगर कोई व्यक्ति बगैर लाइसेंस के कुत्ता पालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में ईओ से नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें