गले में प्लास्टिक फंसने से मासूम की हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे तब तक उसकी सांसें थम गई थीं। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के कुम्हिया कायस्थान के रहने वाले पवन तिवारी का साढ़े चार वर्षीय बेटा अथर्व (लल्ला) खेलते-खेलते मुंह में प्लास्टिक डाल लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। बाद में बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित सई नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई बाबू करीब दो वर्ष का है।