फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व सांसद के पति जयसिंह को बेटे भुवन्यू ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद रत्ना सिंह के पति और राजस्थान के प्रतापगढ़ स्टेट के राजा जयसिंह सिसोदिया का सोमवार की रात बीमारी के कारण कालाकांकर राजभवन में देहांत हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के दौरान वह लगभग डेढ़ वर्षों से राजभवन कालाकांकर में ही रह रहे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी रत्ना सिंह, पुत्र भुवन्यू सिंह, पुत्री तनुश्री एवं पुत्रवधू देविका रानी के अलावा सुपौत्र राजकुमार अविराज सिंह को छोड़ गए।
विज्ञापन

जयसिंह के निधन की खबर पर सियासी दलों के नेता समेत जनपद के लोग शोक संवेदना जताने लगे। कालाकांकर घाट पर मंगलवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र भुवन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र, पवन गौतम, आचार्य अनिरुद्ध रामानुज दास उर्फ ओम प्रकाश पांडेय, छोटे सरकार, दिनेश शर्मा, विश्वम प्रकाश पांडेय, भगवती प्रसाद तिवारी, भूपेंद्र पांडेय, रमेश सिंह, संतोष त्रिपाठी ने कालाकांकर राजभवन पहुंचकर शोक जताया।
उनके निधन पर लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक में श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता न्यायिक कामकाज से विरत रहते हुए शोक सभा की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज पांडेय समेत अन्य अधिवक्ताओं ने दुख जताया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने जताया शोक
लालगंज। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा ने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति जय सिंह सिसोदिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा जय सिंह सिसोदिया विनम्रता तथा शालीनता के प्रतीक थे। उनका स्नेहिल आत्मीय व्यवहार सदैव अविस्मरणीय रहेगा। संवाद

शिवपाल यादव ने जताई संवेदना
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद के पति जयसिंह सिसोदिया के निधन पर शोक जताया। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सब उनके साथ हैं। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें