फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जंगल में तीसरी बार लगी आग, लाखों की वन संपदा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आशापुर अठगवां के जंगल में रविवार को अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इससे लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग की यह घटना तीसरी बार हुई है। वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अगलगी की घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सोमवार को वन विभाग के क्षेत्राधिकारी और पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की जांच में सागौन, शीशम, आम, महुआ, नीम और चिलबिल के हजारों पेड़ जलकर नष्ट हो गए हैं। जंगल में आग लगने से शिव अचल सिंह, संगम सिंह, डॉ. अमर सिंह, कुलदीप सिंह, सूबेदार सिंह के निजी बाग को भी नुकसान पहुंचा है। इधर वन क्षेत्राधिकारी रानीगंज अनूप कनौजिया ने कहा कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है, जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें