फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार सुलभ की मौत की जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम, साक्ष्यों को कैमरे में किया कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए मंगलवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के संयुक्त निदेशक अपनी टीम के साथ छानबीन करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल देखा और साक्ष्यों को कैमरे में कैद किया। टीम ने कोतवाली पुलिस से घटना के समय के वीडियो फुटेज समेत कुछ डिजिटल साक्ष्य मांगे।
विज्ञापन

शहर के पश्चिमी सहोदरपुर स्टेशन रोड निवासी टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव 13 जून की रात लालगंज में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री की कवरेज करने गए थे। वहां से लौटते समय सुखपालनगर के पास संदिग्ध दशा में उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी रेणुका ने शराब माफिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जबकि घटना के बाद से ही पुलिस इसे हादसा मानती रही।
पुलिस अपने स्तर से हर पहलुओं पर छानबीन करती रही। मंगलवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ. जी खान के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम सुखपालनगर पहुंची। सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल के साथ घटनास्थल देखा। जिस जगह सुलभ की बाइक गिरी थी और जहां पर सुलभ की लाश मिली थी उसका बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग एंगल से फोटो ली गई। घटना के समय के वीडियो व फोटो पुलिस रिकॉर्ड से निकालकर देखे। घटना के समय लिए गए साक्ष्यों को भी कोतवाली पुलिस से लिया। टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि सुलभ की मौत किस तरह हुई थी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि टीम छानबीन के बाद लौट गई। उनकी छानबीन के बाद घटना के निष्कर्ष तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें