बाघराय। बेटी के ससुराल गए पिता और चचेरे भाई को उसके पति और देवर ने परिजनों के साथ मिलकर पीट दिया। पिता के सामने ही दामाद ने उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी बाघराय पहुंचाया। गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवर को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के सरायहिम्मत गांव निवासी चौबेलाल सरोज अपनी बेटी अर्चना की पिटाई की खबर सुनकर उसकी ससुराल सूबेदार का पुरवा गांव गए थे। आरोप है कि पति रामभवन ने अपने परिवार वालों के संग मिलकर चौबेलाल और उसके भतीजे प्रवीण कुमार की पिटाई कर दी। अर्चना को भी पीटा। पड़ोसियों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बाघराय ले जाया गया। डॉक्टरों ने अर्चना और चौबेलाल की हालत अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवर सूरज को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष बाघराय प्रदीपकुमार का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद के चलते बेटी के ससुराल में उसके पिता को पीटा गया है। तहरीर मिली है। आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया गया है।