प्रतापगढ़। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे परदेसी को जंक्शन पर पीटा। इसके बाद दस हजार रुपये छीनकर आरोपी भाग निकले। नगर कोतवाली के रामपुर गौरी निवासी शिव प्रकाश वर्मा नौकरी के सिलसिले में मुंबई गया था। एक माह कमाने के बाद बुधवार को वह उद्योगनगरी एक्सप्रेस से घर लौटा। पीड़ित का आरोप है कि ट्रेन अमेठी पहुंची तो कुछ लोग उसका पीछा करने लगे। मां बेल्हादेवी जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफाॅर्म से बाहर आते ही उन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सरेआम उसकी पिटाई कर रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है। जीआरपी एसओ गोपाल कुशवाहा ने बताया कि घटना स्टेशन परिसर के बाहर की है। इसलिए सिविल पुलिस कार्रवाई करेगी।