फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पगडंडी ही सहारा... पांच साल बाद भी कच्चे हैं रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सीमा पर करीब 12 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में वर्ष 2019 में शामिल किया गया था। पांच साल बाद भी विस्तारित क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। लोग पांच साल बाद भी पगडंडियों पर चल रहे हैं। कई गांव के रास्ते कच्चे हैं। लोगों कच्चे रास्तों से गुजरने को विवश हैं।
विज्ञापन

शासन ने दिसंबर 2019 को सीमा विस्तार को हरी झंडी दी। जिसके चलते करीब 12 ग्राम पंचायतों का विस्तारीकरण किया गया। नगर पालिका में शामिल होने के बाद जोगापुर के कीना का पुरवा, रूपापुर, सगरा, पूरे ईश्वरनाथ, भुलियापुर, रंजीतपुर चिलबिला, पूरे केशवराय, करौंदी , सोनावां के लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्हें पक्की सड़क, शुद्ध पानी व प्रकाश व्यवस्था का लाभ पांच साल बाद भी मयस्सर नहीं हो सका।
तमाम दावों के बाद भी नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र की सूरत नहीं बदल सकी। पूरे केशवराय के पूर्व प्रधान शिवाजीत सिंह का कहना है कि पांच साल बाद भी लोग कच्चे रास्ते से गुजरने को विवश हैं। वहीं, कीना का पुरवा के प्रेम वर्मा का कहना है कि कभी कभार ही सफाई होती है। जो सुविधाएं नगर पालिका की ओर से मिली चाहिए। वह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बोले अफसर


विस्तारित क्षेत्र में प्रकाश, सड़क व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन को अलग से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वहां से धनराशि स्वीकृत होते ही नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें