फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराई 6900 की मिठाई और केक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में दीपावली और भाई दूज पर्व पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटी खाद्य, पेय पदार्थों को लेकर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की। निरीक्षण के दौरान एक मिठाई की दुकान से 3300 रुपये की 15 किलो मिठाई और 3600 रुपये के केक को नष्ट कराया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम अंबेडकर चौराहे पर स्थित मौर्या स्वीट्स हाउस के प्रतिष्ठान से खराब गुणवत्ता की मिठाई मिलने पर कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य अभय सिंह ने बताया कि ढकवा स्थित सौरभ जायसवाल के प्रतिष्ठान से सूजी केक का एक नमूना संग्रहित करते हुए 36 सौ रुपये का सूजी केक नष्ट कराया गया। नया माल गोदाम, भंगवाचुंगी, प्रतापगढ़ स्थित मौर्या दूध डेरी के खाद्य प्रतिष्ठान से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। बाघराय स्थित राम कृष्ण यादव के खाद्य प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध तो खुशहालगंज स्थित साहू स्वीट्स के खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें