लॉकडाउन के 64वें जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामाग्री प्रतापगढ़। लॉकडाउन के 64वें दिन भी एलायंस क्लब इंटरनेशनल का अभियान जारी रहा। समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य के हाथों राशन पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। क्लब के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण में हम सभी को इसका पालन करना चाहिए। अनावश्यक बाहर न निकलें। खुद भी सावधानी बरतें और अपने आस-पास के लेागों को भी यही सलाह दें। इस अवसर पर छेदीलाल, विवेक कुमार, अभिषेक, पूनम, रेखा ऊमरवैश्य आदि मौजूद रहीं।