पदमश्री सम्मान से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर बुधवार को डिस्ट्रिक हाकी एसोसिशएन के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह को पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समीमउल्ला, सकील, आजम अली, रईश, सैय्यद मशरूफ, असलम, अलाउद्दीन उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।