- फूड प्लाजा संचालक पर एसएस ने लगाया एक लाख का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मां बेल्हादेवी जंक्शन पर औचक छापे में आरके फूड प्लॉजा से एनर्जी ड्रिंक समेत 25 हजार के खाद्य पदार्थ बिकते मिले। स्टेशन अधीक्षक और सुल्तानपुर के सीएमआई ने खाद्य पदार्थ को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य वेंडरों में खलबली मची रही।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद और सुल्तानपुर के सीएमआई नीरज सोमवंशी एक नंबर प्लेट फॉर्म के आरके फूड प्लाजा पर पहुंचकर निरीक्षण करने लगे। प्लाजा में एक्सपायरी डेट के 550 पैकेट चिप्स, 315 पैकेट बिस्किट, 22 एनर्जी ड्रिंक और दो पीस माजा मिला।
दिसंबर में एक्सपायर हो जाने के बाद भी ये खाद्य और पेय पदार्थ रखे गए। प्लाजा में गंदगी का अंबार था। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि फूड प्लाजा संचालक आरके के खिलाफ एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। खाद्य और पेय पदार्थ को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
.................
ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान
प्रतापगढ़। जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने और पंजाब मेल के डेढ़ घंटे देरी से आने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि पद्मवत एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची है। सरयू एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही तो अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे के विलंब से जंक्शन पर पहुंची। संवाद
ऊना बस स्टैंड में आरीओ कार्यलय व स्वास्थ्य विभाग की और से लगाएं गए नेत्र जांच शिविर में लोगों