प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने गुरुवार को कचहरी के करीब स्थित कान्हा डेयरी में छापेमारी की। दोपहर बाद पुलिस के साथ पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियाें को उचित स्थान पर लाइसेंस नहीं मिला।
हालांकि दुकानदार के पास लाइसेंस मौजूद था। टीम ने सिर्फ एक ही दुकान से नमूना भरा। इसकी भनक लगते हुए कुछ और दुकानदाराें ने अपना शटर गिरा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान निरंतर चलेगा। सेंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।