फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की तैनाती के बाद होगा प्रमोशन

Tue, 10 Feb 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों के 171 शिक्षकों को अभी प्रमोशन के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। विभाग ने प्रमोशन में शामिल शिक्षकों की सूची तैयार कर ली, मगर यह तैनाती तभी होगी जब बीटीसी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 171 शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी करने लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने 12 फरवरी तक शिक्षकों की तैनाती कर आदेश जारी करने की रणनीति बनाई थी। मगर शीर्ष अधिकारियों ने प्रमोशन पर रोक लगाते हुए पहले विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की तैनाती करने को कहा है।

 अधिकारियों का मानना है कि पहले प्रमोशन करने से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो जाएगी। इसलिए पहले शिक्षकों की तैनाती और बाद में प्रमोशन देने का फैसला किया है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की तीसरी चयन सूची में शामिल शिक्षकों के ज्वाइन करने के बाद ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें