फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनभर में छाई रही धुंध, दिन का लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को मौसम ने फिर से करवट बदली है। धुंध छाए रहने से धूप का असर कम रहा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान .7 डिग्री बढ़कर 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 24 घंटे सर्दी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है। तापमान में गिरावट होने का अंदेशा है। घना कोहरा भी फिर से दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें