Flown bag full of money in Padmavat Express
प्रतापगढ़। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही महिला का रुपयों से भरा बैग पद्मावत एक्सप्रेस में चोरों ने पार कर दिया।
ट्रेन से उतरते समय महिला को इसकी जानकारी हुई। उसने इसकी शिकायत जीआरपी से की। रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंधई थाना के गनईडीह सराय गनई निवासी इंद्र देेवी पत्नी राकेश पांडेय परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। उनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम है। जिसमें शामिल होने के लिए बुधवार को वह पद्मावत एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच में चोरों ने उसका बैग गायब कर दिया। जिसमें 42 हजार रुपये थे।