फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से 18 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
Electricity from 18 villages in 48 hours - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिवगढ़/रखहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करमाही आगमन को देखते हुए हाईटेंशन लाइन से खतरे की संभावना सुरक्षाकर्मियों ने जताई थी। जिसके बाद दर्जनों बिजली के पोल उखाडने के साथ ही बिजली के तार उतारे गए। इससे इलाके के 18 गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल है। वहीं बिजली के पोल शिफ्ट करने के दौरान किसानों की फसलों को भी ट्रैक्टर रौंदते रहे।
विज्ञापन

विकासखंड बाबा बेलखरनाथधाम के करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आगमन होना प्रस्तावित था। हेलीकॉप्टर उतरने में बजिली के 2 दर्जन से अधिक बिजली के पोल बाधा बन रहे थे। ऐसे में बिजली के पोलों को उखाड़ दिया गया। किसानों की फसलों से ट्रैक्टर ले जाए गए। इससे उनकी फसलें रौंदी जाती रही। 48 घंटे से इलाके के 18 गांवों की बिजली गुल है। एसडीएम पट्टी की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मचारी मनमानी करते रहे। बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों को पानी के साथ मोबाइल चार्ज करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही थी। गया प्रसाद पाल वीरमऊ, रामसुंदर पाल, निशांत कुमार निवासी रुदापुर, इश्तियाक दुलापुर आदि बिजली आपूर्त िन होने पर नाराज दिखे। वहीं अबादुल निशा पत्नी मोहम्मद इब्राहिम की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम पट्टी ने कहा कि गेहूं की फसल नष्ट होने का मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री के घर के पास बने हेलीपैड के आसपास हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभों को उखाड़ दिया गया है।
सीएम की सुरक्षा में पुलिस छावनी बना करमाही
रखहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हेलीपैड से लेकर करमाही मंत्री के आवास तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। खुद एडीजी प्रेम प्रकाश भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। एसपी अभिषेक सिंह मातहतों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए भागदौड़ करते रहे।
विज्ञापन

करमाही में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए शहर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर ओर फोर्स ही फोर्स नजर आई। चौराहों, धार्मिक स्थलों पर भी पुलिसकर्मी लगाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज के पास बने हेलीपैड पर उतरा। वहां कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, खाद्य रसद मंत्री धुन्नी सिंह, वन मंत्री दारा सिंह, विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजकुमार पाल, पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने स्वागत किया। सुरक्षा के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, एएसपी पश्चिमी दिनेश द्विवेद्वी के अलावा पट्टी, लालगंज, रानीगंज, सीओ सदर समेत 14 थानों की पुलिस, पांच कंपनी पीएसी व रिक्रूटों को भी लगाया गया था। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करते रहे। हेलीपैड से लेकर करमाही तक पुलिस फोर्स कदम-कदम पर मुस्तैद रही। एडीजी प्रेम प्रकाश भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सीएम के आने व जाने तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।
आननफानन में लगाना पड़ा रस्सा
मंत्री महेंद्र सिंह के आवास पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खास मेहमानों के अलावा इलाके के लोग भी पहुंच गए। हर कोई सीएम को देखना व अभिवादन करना चाहता था। आवास पर सीएम के पहुंचने पर अव्वस्था फैलने लगी। यह देख आनन-फानन में दोनों ओर रस्सा ताना गया। जिसके बाद कथा व्यास के पीठ तक सीएम को जाने के लिए रास्ता बनाया गया। वहां से निकलने के दौरान पुलिसकर्मी रस्सा लगाकर लोगों को रोकते रहे।
पुलिस की निगहबानी में रहा सपा नेता
रखहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करमाही आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सीएम के आने के पहले पुलिस मरुआन निवासी सपा नेता अरविंद यादव के घर पहुंच गई। वह दिन भर पुलिस की निगहबानी में अपने घर पर ही रहा। इसके पहले उसे दिलीपपुर पुलिस चौकी ले जाया गया था। पूर्व में सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश में अरविंद यादव को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें