फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरे से दलहनी, तिलहनी फसलों के झड़ रहे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर के साथ तन रही कोहरे की चादर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। घने कोहरे के कारण दलहन और तिलहन फसलों के फूल झड़ना शुरू हो गए हैं। जिससे पैदावार घटने का संकट मंडराने लगा है। जिले में करीब 45 हजार हेक्टेयर में क्षेत्रफल दलहनी और तिलहनी फसल की खेती की गई है। इनमें चना, मटर, सरसों प्रमुख फसलें हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि दलहनी और तिलहनी फसलों के फूल कोहरा सहन नहीं कर पाते हैं। लगातार कई दिनों तक कोहरे का प्रभाव रहने से फूल नष्ट होना शुरू हो जाते हैं। जिससे पैदावार पर असर पड़ता है। कोहरे का असर आलू की फसल पर देखने को मिल रहा है। अधिक दिनों तक कोहरा छाए रहने से आलू की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ जाती है। इससे उत्पादन में 25 फीसदी तक कमी हो सकती है।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए समय-समय पर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए तरीके बताए जाते हैं। किसान पाठशाला में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
0 सरसों के फूल कोहरे के कारण मुरझाकर गिर जा रहे हैं। दवा का छिड़काव करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। रवि दुबे निवासी आसपुर देवसरा।
0 कोहरा का प्रभाव अधिक दिख रहा है। आलू की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे ही मौसम रहा तो आलू के पौधे सूख जाएंगे। लखनलाल निवासी पूरे अंती।

कुछ फसलों का रकबा
चना- 1500
मटर- 4500
सरसों- 23000
आलू- 8000
नोट- रकबा हेक्टेयर क्षेत्रफल में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें