कालाकांकर विकास खंड के ऐंठू ग्रामसभा में चौपाल लगाकर कार्यों की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
मनरेगा कार्यों के निरीक्षण के लिए सोमवार को लोकपाल मनरेगा ब्लाक में जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ के साथ बैठकर रजिस्टर चेक किए। इसके साथ ही तकनीकी सहायकों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा ऐंठू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
कालाकांकर विकास खंड में सोमवार को लोकपाल मनरेगा ओम प्रकाश सिंह मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बीडीओ आरएन पांडेय से मनरेगा कार्यों की जानकारी लेने के बाद फ्लेक्सी बोर्ड लगाने को कहा। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों व तकनीकी सहायकों की बैठक ली। बैठक करने वह पहुंचे तो वहां सिर्फ एक ग्राम पंचायत अधिकारी यशस्वी मौजूद रहे। बाकी गायब रहे।
इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत ऐंठू में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इसमें श्रमिकों से जन संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मनरेगा के कार्यों को देखा एक दो जगह खड़ंजा उखड़ा हुआ मिला जिसे तुरंत मरम्मत करवाने का आदेश दिया गया।