जंगली सुअर के हमले में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी का इलाज कराया जा रहा है। इलाके के भरोखन गांव के आसपास एक जंगली सुअर ने आतंक मचा रखा है। आए दिन वह लोगों को घायल कर रहा है। हमले से भरोखन निवासी सुभाष पटेल, प्रमिला, मालती व प्रभावती घायल हुई हैं। पूरे खिरोधर निवासी महेश पर सुअर ने हमला किया था। गांव के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जंगली सुअर से निजात दिलाई जाए। संवाद