फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद बादलों का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरा और शीतलहर सता रही है। सुबह-शाम की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली है। दोपहर में खिली धूप से लोगों को राहत मिली है। मगर दोपहर बाद बादल छा गए। आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन







रविवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह लोग कोहरा और शीतलहरी से कांप उठे। सुबह कोहरा होने के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहन रेंगते रहे। अवकाश का दिन होने से शहर की मुख्य सड़कों पर भीड़भाड़ कम दिखी। करीब 11 बजे धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद बादल छा गए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में एक-दो दिन में हल्की बरसात हा सकती है। अभी कोहरा और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें