फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ व्यापारी की हत्या में बीडीसी सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
कोहडौर थाने क्षेत्र में राजेन्द्र वर्मा की हत्या के आरोप में धरे गये लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जुआ हारने के बाद बीयर पीने के लिए दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कबाड़ व्यापारी पर हमला हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी हत्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 14 मार्च को राजेंद्र कुमार उर्फ सोनू वर्मा निवासी मधुपुर थाना कंधई को कुछ लोगों ने पीटा था। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर बीडीसी सदस्य प्रदीप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी गंगेहटी, पीलू उर्फ रीतेश बेड़िया पुत्र संतराम निवासी मंगरौरा और टक्कल उर्फ जय रवि भूषण पुत्र रामजनक वर्मा निवासी मंगरौरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
घटना की गहनता से छानबीन के बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद और सीओ सिटी अभय पांडेय की अगुवाई में रात भर आरोपियों की धरपकड़ होती रही। बीडीसी सदस्य प्रदीप सिंह अच्छी तरह राजेंद्र वर्मा को जानता था। कोनी तालाब के पास जुआ हो रहा था। जहां प्रदीप के बुलाने पर राजेंद्र भी पहुंच गया। कुछ लोग जुआ हार गए। वे प्रदीप से बीयर पीने के लिए दो सौ रुपये मांगने लगे। जिसे लेकर विवाद होने लगा। लोगों ने प्रदीप को पीट दिया।
विज्ञापन

बाद में प्रदीप पक्ष के लोगों ने बोलेरो से कोनी मोड़ के पास पीलू व टक्कल पर हमला बोल दिया। पीले व टक्कल पक्ष के लोगों ने अपने करीबियों को बुला लिया। वे लोग प्रदीप व उनके करीबियों की तलाश करने लगे। चूंकि प्रदीप भागने में कामयाब रहा और राजेंद्र रास्ते में मिल गया। उस पर ही पीलू व टक्कल समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। लूट की बात गलत है।
जिला अस्पताल व सीएचसी कोहड़ौर में भी राजेंद्र का उपचार हुआ था। उसके परिजन ही उसे तहरीर दिलाने के लिए लेकर थाने गए थे। घटना को अंजाम देने वालों में बीडीसी सदस्य प्रदीप सिंह, पीलू उर्फ रीतेश, हिमांचल सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी गंगेहटी, राजू उर्फ राजकुमार वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी सरायजमुआरी, मुकेश उर्फ ज्ञान सिंह वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी पंगुलापुर सरायजमुआरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे टक्कल उर्फ जय रवि भूषण पुत्र रामजनक व राजेश उर्फ नन्हे सैनी पुत्र पन्नालाल सैनी निवासी की तलाश चल रही है।

मदाफरपुर स्थित घर पर राजेन्द्र वर्मा का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें