फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौहर हुसैनपुर में हुए बवाल में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर इलाके के नौहर हुसैनपुर गांव में वर्तमान प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने चार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन



दिलीपपुर इलाके के नौहर हुसैनपुर में पिछले माह हुए बवाल में शामिल आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। बुधवार को उप निरीक्षक विवेक यादव के नेतृत्व में पिपरी के निकट नौहर हुसैनपुर के पांच आरोपियों को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान संतोष सिंह, संदीप सिंह और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है, जो फरार हैं उन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें