फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग ट्रायल के लिए नहीं जाना होगा इलाहाबाद

Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र लेना अब आसान नहीं रहा। लाइसेंस लेने के लिए आवेदक को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 16 बिंदुओं की जानकारी के साथ ही उन्हें असलहा पकड़कर पहले फायरिंग करने का हुनर दिखाना पड़ रहा है। अभी तक इलाहाबाद में फायर ट्रायल लिया जा रहा था। इससे पुलिस के साथ ही आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काफी प्रयास के बाद अब आवेदकों से जनपद में ही फायरिंग टेस्ट लिया जा रहा है। इसके लिए गायघाट रोड पर दहिलामऊ के पुराने चांदमारी स्थल को चुना गया है।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस के आवेदकाें के लिए संस्तुति की राह अब कठिन हो गई है। आवेदन करने वालों को कागजी औपचारिकताओं के 16 बिंदुओं की पहले परीक्षा पास करनी होती है। सोलह बिंदुओं की रिपोर्ट लगने के बाद आवेदक को असलहे का फायर टेस्ट भी देना होता था। अभी तक इसके लिए उन्हें  इलाहाबाद में फायर टेस्ट के लिए जाना पड़ता था। जिससे आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखा था। अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस प्रशासन आवेदकों का फायर टेस्ट यहीं लेने लगा। आवेदकों को तय तिथि पर बुलाया जाता है। पुलिसकर्मी उसे लेकर दहिलामऊ स्थित चांदमारी स्थल जाते हैं। जहां आवेदक फायर टेस्ट की परीक्षा देता है। जनपद में फायर टेस्ट की परीक्षा देने वालों को अब राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें