फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Thu, 29 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
साथी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आननफानन में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई।
विज्ञापन

हथिगवां निवासी धर्मराज पटेल अधिवक्ता हैं। 24 जून की सुबह तहसील जाते समय गड़रियन का पुरवा बाईपास के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि जान से मारने की नियत से फायर भी किया, लेकिन गोली मिस हो गई। जिसके बाद भागने निकले। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करती रही। इससे नाराज अधिवक्ता संघ कुंडा के अध्यक्ष प्रेम चंद्र शुक्ला व मंत्री प्रवीण मिश्रा की अगुवाई में लामबंद होकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी के बाद कुंडा सीओ अजीत सिंह के निर्देश पर में पुलिस ने प्रदीप कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें