फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखांे की दुकान में लगी आग घंटे भर होते रहे धमाके, दहशत

Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
पटाखे की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उसकी पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर खड़ी होकर तमाशा देखने के अलावा कुछ न कर सकी। बाद में आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल सहित अन्य साधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शासन ने पटाखों की दुकानों में आबादी क्षेत्र से बाहर लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पटाखों के गोदाम भी आबादी क्षेत्र से बाहर होने चाहिए। बावजूद इसके कहीं भी इस मानक का पालन नहीं कराया गया है। आबादी क्षेत्रों से लेेकर बाजारों और गलियों में भी पटाखें की दुकानें और गोदाम बने हुए हैं। दो दिन से पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग आफिस में बैठकर ही सभी को अनुमति जारी करते रहे। यही कारण है कि हर जगह पटाखों की दुकानें लगी हुई हैं।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना में भी एक ऐसी ही दुकान चल रही थी। शनिवार को शॉर्ट सर्किट से यहां पटाखों की दुकान में आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन सिपाही मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। किसी तरह आसपास के लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


दीये से स्कूल में लगी आग, अभिलेख जले

प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजानगर के प्रभात एकेडमी में दीपक से लगी आग में स्कूल के अभिलेख जलकर राख हो गए।  शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में धनतेरस की शाम स्कूल के कर्मचारियों ने ऑफिस में दिए जलाकर बाहर से बंद कर लिया। रात करीब दस बजे ऑफिस से जब धुंआ उठने लगा, तो सुरक्षा कर्मी की नजर पड़ी। आनन-फानन में आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। फिलहाल सुरक्षा कर्मी की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि अगलगी में स्कूल के महत्वपूर्ण अभिलेख, एसआर रजिस्टर, छात्र प्रवेश आवेदन पत्र जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें