फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्लांट में लगी आग, लाखों का तारकोल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा हाईवे पर गैसपुर गांव के पास बने एनएचएआई के प्लांट में सोमवार को दोपहर आग लगने से सैकड़ों ड्रम तारकोल धू-धूकर जल गया। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके लिए गैसपुर के पास प्लांट लगाया गया है। सोमवार की दोपहर में अचानक से प्लांट में आग लग गई। आग तारकोल के भंडारण में पहुंच गई। उसके बाद आग और बढ़ गई। इससे काम कर रहे मजदूर भागना शुरू कर दिए। देखते ही देखते तारकोल के सैकड़ोंं ड्रम जलने लगे। सूचना पर पहुंची कुंडा और संग्रामगढ़ की फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस बारे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ होगा। फिलहाल अभी क्षति का आंकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें