फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिलिंडर से निकली आग, जद में आईं दो दुकानें, लाखों का सामान खाक

Sat, 30 Dec 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की पाइप निकालने से रजाई की दुकान और बीज भंडार में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, हादसे से व्यापारियों को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

करीब सात बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के अवनपुर निवासी रामजी के घर पर महिलाएं खाना बना रही थीं। अचानक पाइप निकल जाने से आग सिलिंडर से निकलने लगी। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लिया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
आग फैलते-फैलते घर में ही खुली रजाई की दुकान तक पहुंच गई जिस वजह से 25 रजाई जलकर राख हो गई। साथ ही बगल के बीज भंडार की दुकान भी आग की जद में आ गई। दुकान में रखे पैकेट के सारे समान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारियों से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचकर आग बुझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें