फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 22 Nov 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नगर कोतवाली के जेल रोड पर मोबाइल की दुकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
नगर कोतवाली के जेल रोड अचलपुर में मंगलवार की रात मोबाइल की दुकान में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन

अचलपुर निवासी सपा नेता सद्दाम अहमद के भाई सलमान अहमद ने घर के सामने मोबाइल की दुकान खोली है। मंगलवार की रात इसे बंद कर वह घर चला गया। रात करीब दो बजे ड्यूटी पर जा रहे बंदीरक्षकों ने दुकान में आग लगी देखी तो सलमान को जानकारी दी। लोगों ने फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायरब्रिगेड आने के निकली लेकिन रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण फंस गई। इससे आधे घंटे का विलंब हो गया और आग ज्यादा भड़क गई। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपये का मोबाइल व सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित सलमान ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें