फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लोको पायलट लॉबी में लगी आग, रेलवे संपती राख

Tue, 03 Oct 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ड्राइवर लॉबी में मंगलवार की शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से रेलवे संपत्ति का काफी नुकसान हुआ। डीआरएम ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लॉबी का स्टाफ अपना काम निपटा रहा था। तभी स्विच बोर्ड के पास अचानक कुछ जला और आग लग गई। आग आलमारी में रखी फाइलों और कागजों में लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। फायर किट से आग बुझाने का प्रयास भी कारगर साबित न हुआ। लॉबी में बैठे कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में कई महत्वपूर्ण अभिलेखों के साथ बिजली के उपकरण व फाग सेफ डिवाइस भी जलने की भी चर्चा है। हालांकि लॉबी प्रभारी दीपक का कहना है कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ है। यह कहना अभी मुश्किल है। बिजली अधिकारी शाॅर्ट सर्किट से इंकार कर रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी डीआरएम शंभू विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें