फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Wed, 21 Oct 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार ​स्थित दुकान में लगी आग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
महेशगंज के हीरागंज बाजार में बुधवार की शाम करीब छह बजे कपड़े की दुकान में शार्ट- सर्किट से आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हीरागंज बाजार निवासी अरुण केसरवानी की मार्केट के पहले तल पर कपड़े की दुकान है। बुधवार को दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। जेसीबी की मदद से दुकान का शटर का ताला तोड़ा गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से घटना की जानकारी ली। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से समय पर आग पर काबू पाया जा सकता था। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम से घटनास्थल पर न पहुंचने का कारण पूछा जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें