फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खातों से 4.91 लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के सदहा निवासी कैलाश नाथ पांडेय ने साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार साइबर ठगों ने बिना किसी लिंक, संदेश या ओटीपी के दो बैंक खातों से करीब 4.91 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रकम निकाले जाने का संदेश आने के बाद खाताधारक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित का आईसीआईसीआई बैंक की प्रतापगढ़ शाखा में बचत खाता और कानपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में चालू खाता है। पीड़ित के अनुसार नौ सितंबर को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे के बीच दोनों खातों से बिना किसी लिंक, संदेश या ओटीपी के कुल 4,91,616 रुपये निकाल लिए गए। शाम करीब पांच बजे मोबाइल पर रकम निकाले जाने का संदेश आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर दोनों खातों को बंद कराया। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस खाते से रकम निकाले जाने के तरीके और लेनदेन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें