फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ई-नाम पोर्टल से उड़ गया 42 हजार किसानों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली मंडी में सॉफ्टवेयर अपडेशन के दौरान ई-नाम पोर्टल पर पंजीकृत करीब 42 हजार किसानों का डाटा उड़ गया है। री-स्टोर करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित हो गई है। मंडी की टीम फिर से किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण करने में जुटी है।
विज्ञापन

महुली मंडी में प्रतिदिन करीब एक हजार किसान आते हैं। व्यापारी भी बड़ी संख्या में आते हैं। व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए वर्ष 2019 से ऑनलाइन सुविधा शुरू हुई। टीम ने ब्लॉकवार किसानों का पंजीकरण कर डाटा तैयार किया। इससे किसान देश में कहीं भी खरीद और बिक्री कर सकता था। पखवाड़े भर पहले तकनीकी टीम ने ई-नाम का सॉफ्टवेयर अपडेट किया तो डाटा ही उड़ गया। किस तकनीकी खामी की वजह से हुआ, यह पकड़ में नहीं आया। फिलहाल, किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
12 सौ किसान ही कर पा रहे ऑनलाइन खरीद-बिक्री
मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि ई-नाम पोर्टल पर अभी 12 सौ किसान ऑनलाइन खरीद और बिक्री कर रहे हैं। जैसे-जैसे किसान आ रहे हैं, उनका फिर से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ई-नाम पोर्टल से जुड़े किसानों का डाटा जुटाया जा रहा है, जो भी किसान ऑनलाइन उपज बेचने आएंगे, उनकी उपज को ऑनलाइन बाजार का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। पंजीकरण ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित गुप्ता, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें