राशन वितरण अनियमितता के मामले में पूर्ति निरीक्षक कविता त्रिपाठी ने कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को शहर के बेगमवार्ड की सरकारी राशन की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक क्विंटल गेहूं ही उपलब्ध मिला। चावल और चीनी की उपलब्धता नहीं रही। स्टॉक रजिस्टर का मिलान करने में हेरफेर का मामला सामने आया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने कोटेदार मो. गुलफाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। डीएसओ अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि बरामद गेहूं को सरकारी राशन की दुकान पर ही रखा गया है। कोटेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संवाद