फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पराली जलाने पर दस किसानों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पराली जलाने पर तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के दस किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय हरित अधिकरण व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई हल्का लेखपालों की तहरीर पर की गई है। इसके अलावा पराली जलाने पर तहसील प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का जवाब न देने पर चार किसानों के खिलाफ ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हडक़ंप मचा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देर्शों के बाद जिला प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इसके बाद भी पट्टी इलाके में किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर तहसील प्रशासन ने खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के मामले में विष्णु पुत्र दुखी निवासी सपहाछात, नजीर अहमद पुत्र कल्लू कंसापट्टी, रमेश पुत्र रामअजारे भिवनी, जगदीश पुत्र जोखई निवासी भिवनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
जवाब न देने पर चारों किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जबकि रामलाल पुत्र घिनहू, गोपी पुत्र विरतंत्री निवासी भिवनी, फारुख पुत्र बफाती, मोहम्मद कुद्दूस, रामदुलार निवासी कंसापट्टी, रामखेलावन ढाढर, अशोक कुमार भांटीकला, शिव कुमार, विजय कुमार पिपरी मोतिकरपुर के विरुद्ध हल्का लेखपालों की तहरीरपर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपेार्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें